मुंबई : राजस्थान पत्रिका के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे पत्रकार अजय कुमार बिहारी की आरटीआई पर मुम्बई के लेबर कोर्ट के जज का तबादला कर दिया गया है. पत्रिका के मुम्बई ब्यूरो में अजय कुमार बिहारी काम करते थे. लेबर कोर्ट में चल रहे 'अँधा कानून राज' की खबर 'दबंग दुनिया' ने प्रकाशित की है. गौरतलब है कि हजारों श्रमिकों सहित सैकड़ों पत्रकारों का मालिकों के साथ मुकदमा इसी अदालत में चल रहा है और यहाँ के जजों के बारे में अक्सर सुनने को मिलता है कि वो मालिकों के साथ मिलीभगत कर पत्रकारों और अन्य मजदूरों के खिलाफ फैसले देते हैं.
सरकारी कर्मचारी होने के कारन उन्हें मंत्री वगैरह भी आसानी से धौंस में ले लेते हैं. आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई इस खबर में लिखा है कि कैसे जज महोदय ने साढ़े नौ दिन में 17 फैसले किये थे. बताया जाता है कि जज के ट्रांसफर के खिलाफ वकीलों ने जो हड़ताल की, वो भी दरअसल जज के समर्थन में की गई हड़ताल थी और ये वकील चाहते थे कि जज का ट्रान्सफर न किया जाये. देखें अखबार में प्रकाशित खबर. कटिंग पर क्लिक कर दें…
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.







