Yashwant Singh : केजरीवाल ने तो कह के ले ली… मुकेश अंबानी पर मुकदमा कर दिया. और, मुकेश अंबानी का सारा खेल खोल दिया. कांग्रेस को पैसे देकर यह मुकेश अंबानी अनाप शनाप दाम तय कराया है तेल और गैस का. आईबीएन7, सीएनएन-आईबीएन और ईटीवी जैसे मीडिया हाउसों को खरीदकर और ढेर सारे मीडिया हाउसों को करोड़ों का विज्ञापन देकर खुद के लूटपाट व भ्रष्टाचार के खिलाफ मीडिया में आवाज उठाने से रोक देता है…
कारपोरेट, पोलिटिशियन्स और मीडिया के जहरीले नेक्सस व जनविरोधी नेक्सस को एक झटके से उजागर कर केजरीवाल ने देश की जनता को बड़ी आसानी से वो कुछ समझा दिया है जिसे समझाने की कोशिश कम्युनिस्ट पिछले पचास-सौ साल से भारत में कर रहे हैं.
केजरीवाल के पीछे जिस तरह से कांग्रेस-भाजपा व इसके एजेंट पड़े हैं और इन्हीं की बोली मीडिया वाले बोल रहे हैं, उससे समझ में आता हूं कि लूटतंत्र ने मीडिया को मैनेज करने और अपनी साख व जमीन बचाने के लिए झोली खोल दी है. पर इस देश की जनता बहुत शातिर है. वह रंगमंच के पीछे के डायरेक्टरों को देख रही है. केजरीवाल का ऐसे ही विरोध कांग्रेस व भाजपा वाले करते रहे और मीडिया इनका भोंपू बना रहा तो लोकसभा चुनाव के दिन दूर नहीं जब जनता झकझोर के वोट झाड़ू वालों को दे मारेगी… जै हो…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
इसे भी पढ़ें:
मैं बताता हूं केजरीवाल ने क्या किया, उसने अंबानी पर मुकदमा कर दिया






