Yashwant Singh : संजय शर्मा जी पहले मीडिया हाउसों में सेलरी लेकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकार हुआ करते थे. अब ये कई लोगों को खुद सेलरी देते हैं और अपना हिंदी साप्ताहिक अखबार 'वीकएंड टाइम्स' दमदारी से निकालते हैं. पिछले दिनों इस अखबार के स्थापना के दसवें साल में प्रवेश के मौके पर लखनऊ में एक बड़ा आयोजन किया. दिल्ली से ओम थानवी, एनके सिंह, अजीत अंजुम, राजीव सक्सेना के साथ मैं भी निमंत्रित था.
हम सब मंचासीन किए गए. भाषण दिलवाया गया. टापिक था, 'मीडिया और राजनीति'. इसी मौके का ये वीडियो है. हालांकि वो वाला हिस्सा वीडियो से हटा दिया गया है जिसमें मंच पर आते ही मैंने वीकएंड टाइम्स के विशेषांक में फोटो रिपीट हो जाने की गल्ती का उल्लेख करते हुए भड़ासी धर्म का निर्वाह किया था
और वीकएंड टाइम्स की सफलता के पीछे असली हाथ बबिता भाभी जी का बताया था. साथ ही बबिता भाभी जी को मंच पर बुलाकर उनका संबोधन व सम्मान कराया था. मुझे लगता है कि संजय भाई ने मारे जलन
के उस हिस्से को हटा दिया है.. अगर ऐसा नहीं तो कृपया वीडियो के उस हिस्से को भी उपलब्ध कराया जाए…
http://www.youtube.com/watch?v=n59vqa4sG_k
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.





