भड़ास4मीडिया को सऊदी अरब से अरसे आलम नामक एक शख्स ने मेल लिखकर सूचित किया है कि वे भारत लौटना चाहते हैं लेकिन उनकी कंपनी उन्हें छुट्टी नहीं दे रही है. जब उन्होंने इस बारे में भारतीय एंबेसी से संपर्क किया तो एंबेसी वाले पांच हजार रियाल रिश्वत के रूप में मांग रहे हैं.
अरसे आलम का कहना है कि उनकी सेलरी पंद्रह सौ रियाल है, ऐसे में वे कहां से पांच हजार रियाल दे पाएंगे. अरसे आलम का कहना है कि उनकी पत्नी को बच्चा होने वाला है और वह अपने देश लौटना चाहते हैं लेकिन उन्हें वापस नहीं जाने दिया जा रहा है. उन्होंने खुद के बारे में मेल में बताया है कि वे बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं और अब वतन वापसी के इच्छुक हैं.
अरसे आलम की मेल आईडी [email protected] है. उनका जो ओरीजनल मेल है, वह इस प्रकार है- sir mera name arshealam hai or ham bihar ke chapra ke rahney waly hai abhi ham saudi arab me hu meri campany mughay choutti nahi de rahi hai ham yanha indian ambasy se help magny gay to mughsey 5000 riyl mang raha haiabhi hamri salry 1500 sr hai ham khana se du aap log hamri help kar dengy to ham aap ke abhry rahunga plzzzz sir is garib ka v sunwo meri biby ko bachha hony wala hai.





