गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र मे आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आज जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विरोध कर रहे लोगों को बसपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हंगामा और मारपीट की घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया।
गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र मे आज बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा था, जिसे बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बैठे कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी स्वामी प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन से कार्यकर्ता सम्मेलन मे मौजूद बसपा कार्यकर्ता भड़क गये और बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वालों की पिटाई करते हुये उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोधियों को सम्मेलन स्थल से दूर तक लाठी डंडो से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। हंगामे की इस स्थिति से काफी देर तक सभा स्थल पर अफरा तफरी मची रही। फिलहाल मामला शांत होने पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मारपीट का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
http://www.youtube.com/watch?v=m5v2MpqXvEY
गाजीपुर से कृपा कृष्णा उर्फ केके की रिपोर्ट.





