Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

अब जरूरत ‘मीडिया साक्षरता’ की : आनंद प्रधान

सुल्तानपुर : अब देश में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता है। समाचारों को आलोचनात्मक दृष्टि से पढ़ना होगा। सूचना का सच नहीं उसके पीछे के सत्य को समझना होगा। ये कहना है कि भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के प्रोफेसर आनंद प्रधान का। वे बुधवार को स्थानीय कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में केएन सिंह स्मृति व्याख्यानमाला में 'मीडिया के सरोकार व समकालीन चुनौतियां' विषयक संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

सुल्तानपुर : अब देश में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता है। समाचारों को आलोचनात्मक दृष्टि से पढ़ना होगा। सूचना का सच नहीं उसके पीछे के सत्य को समझना होगा। ये कहना है कि भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के प्रोफेसर आनंद प्रधान का। वे बुधवार को स्थानीय कमला नेहरु भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में केएन सिंह स्मृति व्याख्यानमाला में 'मीडिया के सरोकार व समकालीन चुनौतियां' विषयक संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

व्याख्यानमाला में हिंदी विभाग के रीडर डॉ.राधेश्याम सिंह ने विषय प्रवर्तन किया। उन्होंने सवाल किया कि आज सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक मूल्य टूट एवं बदल रहे हैं। जिसका दंश सामान्य आदमी भोगने को विवश है, ऐसे में क्या मीडिया ने उस दर्द को साझा किया है? जिस पर बतौर मुख्य वक्ता भारतीय जनसंचार के प्रोफेसर आनंद प्रधान ने अपना मुख्य वक्तव्य दिया। कहाकि मीडिया पर आप चार्जशीट तो दाखिल कर सकते हैं, लेकिन मुहल्ले की सड़क व पानी न मिलने पर लोग यह भी सोचते होंगे कि अखबार में निकल जाता तो लोगों का ध्यान इस पर जाता। आज या तो न्याय पालिका से आशा है या फिर मीडिया से। यह समझ विकसित करनी होगी कि मीडिया या वैकल्पिक मीडिया परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि और संवैधानिक खंभे ढह न जाएं इसे बचाने के लिए है। यह जरूर है कि मीडिया आज कारपोरेट एजेंडे को साधने में लगी हुई है। उन्होंने छात्रों में मीडिया साक्षरता शुरू करने की जरूरत पर बल दिया। कहाकि किसी भी समाचार को आलोचनात्मक दृष्टि से पढ़ना और समझना होगा। यही हमारी उपलब्धि होगी। साहित्यकार कमलनयन पांडेय ने मूलभूत मुद्दे उठाए और कहाकि मीडिया मनोरंजन ज्यादा, लोकशिक्षण पर कम ध्यान दे रही है। व्याख्यानमाला का संयोजन डॉ.सुरेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...