Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

तल्ख टिप्पणी करते हुए चुनाव आयोग ने यूपी के कई डीएम-एसपी को बदला

: छह डीएम, दो डीआईजी, छह एसपी, तीन पीसीएस का तबादला : लखनऊ : निर्वाचन आयोग ने छह जिलाधिकारियों, दो पुलिस उपमहानिरीक्षक और छह पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी आयोग ने किये हैं। इनका तबादला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली शिकायतों के आधार पर किया गया है। आयोग ने अपनी तल्ख टिप्पणी में इन अफसरों को फील्ड में नियुक्त नहीं करने और इनसे चुनाव का काम नहीं लेने के भी निर्देश दिये हैं। यह स्थानान्तरण इसलिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिलाधिकारी ही जिला निर्वाचन अधिकारी भी होते हैं।

: छह डीएम, दो डीआईजी, छह एसपी, तीन पीसीएस का तबादला : लखनऊ : निर्वाचन आयोग ने छह जिलाधिकारियों, दो पुलिस उपमहानिरीक्षक और छह पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी आयोग ने किये हैं। इनका तबादला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली शिकायतों के आधार पर किया गया है। आयोग ने अपनी तल्ख टिप्पणी में इन अफसरों को फील्ड में नियुक्त नहीं करने और इनसे चुनाव का काम नहीं लेने के भी निर्देश दिये हैं। यह स्थानान्तरण इसलिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिलाधिकारी ही जिला निर्वाचन अधिकारी भी होते हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों के खिलाफ चुनाव में निष्पक्षता को लेकर शिकायतें आई थीं। श्री सिन्हा ने बताया कि हरदोई के जिलाधिकारी ए.के.एस. राठौर को हटाकर उनके स्थान पर एम.के. सुन्दरम को भेजा गया है, जबकि चन्दौली के विजय त्रिपाठी की जगह राजेश कुमार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ललितपुर में जिलाधिकारी सी.पी. तिवारी की जगह बृजेन्द्र पाण्डयान, गाजियाबाद में शशिभूषण शशि के स्थान अर्पणा यू और प्रतापगढ में रंजन की जगह एम. देवराज को जिलाधिकारी बनाया गया है।

श्री सिन्हा ने बताया कि मुरादाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक एन.के. श्रीवास्तव को हटाकर उनकी जगह अमिताभ यश को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उपमहानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि पी.के. मिश्रा बस्ती रेंज के नये डीआईजी होंगे। श्री मिश्रा को ज्ञान सिंह के स्थान पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सन्तकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक के. जिनरासन को हटाकर उनके स्थान पर धर्मेन्द्र सिंह को भेजा गया है, जबकि सन्तरविदासनगर जिले में शची घिल्डियाल पुलिस अधीक्षक होंगी। सुश्री घिल्डियाल को ज्ञानेश्वर तिवारी की जगह तैनाती मिली है।

उन्होंने बताया कि जौनपुर में आर.के. स्वर्णकार को हटाकर उनके स्थान पर उपेन्द्र अग्रवाल को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्नाव में प्रेम नारायण के स्थान पर शशि कुमार को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि एटा में राकेश प्रधान नये पुलिस अधीक्षक होंगे। इन्हें कृपा शंकर सिंह के स्थान पर तैनात किया गया है, जबकि बहराइच में रविशंकर छवि की जगह ए.के. राघव को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

चुनाव आयोग द्वारा हटाये गये हरदोई के जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर तैनात किया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं एवं अपर निदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एम.के.एस. सुन्दरम को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी के साथ प्रतापगढ के जिलाधिकारी रंजन कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग के पद पर तैनात किया गया है, वहीं विशेष सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग एम. देवराज को प्रतापगढ का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी शशि भूषण लाल सुशील को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है, जबकि अपर आयुक्त वाणिज्यकर नोएडा श्रीमती अर्पणा यू. को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

चुनाव आयोग ने जिन तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है, उनमें प्रतीक्षारत अधिकारी प्रवीण मिश्रा को अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिम लखनऊ के पद पर तैनात किया है, जबकि अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिम लखनऊ के पद पर तैनात ओमप्रकाश पाठक को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बुलन्दशहर के पद पर भेजा गया हहै। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बुलन्दशहर सतीश चन्द्र को मेरठ का अपर आयुक्त बनाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...