Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार को मदद की दरकार, दबंग दुनिया वाले कर रहे झूठ का प्रचार

भोपाल में नवंबर 2012 में हुए आनंद नगर टंकी ब्लास्ट में कवरेज के दौरान घायल दबंग दुनिया अखबार के पत्रकार नरेंद्र शर्मा अपने दूसरे आपरेशन के लिए साथियों से सहयोग मांगने पर मजबूर हो गए हैं। घटना के समय मुख्यमंत्री सहायता कोष से मंत्री बाबूलाल गौर ने पहला आपरेशन करा दिया। लेकिन अब जब उनका बोन ग्राफ्टिंग का आपरेशन होना है तो पहले तो सरकार के मंत्री ने फिर संस्थान ने भी अपना हाथ खींचकर आपरेशन के पैसे देने से मना कर दिया।

भोपाल में नवंबर 2012 में हुए आनंद नगर टंकी ब्लास्ट में कवरेज के दौरान घायल दबंग दुनिया अखबार के पत्रकार नरेंद्र शर्मा अपने दूसरे आपरेशन के लिए साथियों से सहयोग मांगने पर मजबूर हो गए हैं। घटना के समय मुख्यमंत्री सहायता कोष से मंत्री बाबूलाल गौर ने पहला आपरेशन करा दिया। लेकिन अब जब उनका बोन ग्राफ्टिंग का आपरेशन होना है तो पहले तो सरकार के मंत्री ने फिर संस्थान ने भी अपना हाथ खींचकर आपरेशन के पैसे देने से मना कर दिया।

अब आलम यह है कि पत्रकार नरेंद्र शर्मा और उनके साथीगण स्वयं लोगों से आपरेशन के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। जिसके लिए वे लोगों को मेल के माध्यम से मैसिज के माध्यम से या अपील कर रहे हैं। सरकार और संस्थान द्वारा दिए आश्वासन के बाद पिछले 6 माह से आपरेशन के लिए आर्थिक सहायता मांगते हुए वे इतने थक गए है, कि उन्हें अब लोगों को यह बताने में भी शर्म आ रहा है कि संस्थान उनकी कोई मदद नहीं कर रहा।

संस्थान में उनके कुछ सहयोगी ऐसे हैं जो मैनेजमेंट के खास में गिने जाते हैं। इनके द्वारा मार्केट में यह खबर फैलाई गई कि हमने अब तक 5 लाख रुपए खर्च करके पूरा इलाज करा दिया है। लेकिन सच इससे कोसों दूर है। सच तो यह है कि घायल होने के बाद से अब तक सीएम राहत कोष के अलावा किसी से भी एक चव्वन्नी तक नहीं ली गई। फरवरी से शुरू हुए फंड कलेक्शन के दौरान कुछ ऐसे लोगों ने उनकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है, जो अखबारों की खबरों से दूर-दूर तक वास्ता नहीं रखते। जबकि भोपाल में मौजूद एक दर्जन से अधिक पत्रकार संगठनों ने अब तक अपना हाथ आगे बढ़ाना जरूरी नहीं समझा है। हम दुआ करते हैं कि हमारे इस पत्रकार साथी का आपरेशन सफल हो और जो लोग इस काम में सहयोग कर रहे हैं उनका भी दिल से आभार।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...