Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांग्रेस ने खुद को पहले नंबर पर माना, बीजेपी ने तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने जो अपना आतंरिक सर्वेक्षण कराया है, उसके नतीजे भी काफी दिलचस्प हैं। कांग्रेस ने अपने सर्वे में खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरता दिखाया है तो बीजेपी के सर्वे में एसपी को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने यह खबर दी है। चैनल के मुताबिक कांग्रेस के आतंरिक सर्वे में उसे 112 सीटें मिलते बताया गया है। वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस, मुलायम सिंह की एसपी और अजित सिंह की आरलएडी को मिलाकर 196 सीटें मिल रही हैं।

यानी चुनाव बाद का यह संभावित गठबंधन बहुमत से 7 सीटें दूर रह जाएगा। मगर, इसका मतलब यह भी है कि अगर कांग्रेसी सर्वे सच हुआ तो अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस का ही होना लगभग तय माना जा सकता है। कांग्रेसी सर्वे के मुताबिक प्रदेश में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाली है। यह सर्वे सच हो गया तो ये दोनों पार्टियां मिलकर 55 फीसदी वोट पर कब्जा कर लेंगी। यह सर्वे बीएसपी को 95 सीटें दे रहा है। दूसरी ओर बीजेपी का आंतरिक सर्वे बताता है कि बीजेपी अभी से खुद को लड़ाई से बाहर मान कर चल रही है।

इस सर्वे के मुताबिक चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी बन कर खुद बीजेपी नहीं, बल्कि एसपी उभरने वाली है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 85 सीटें मिलने वाली हैं, जबकि एसपी को 140 सीटें। सर्वे के मुताबिक बीएसपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होगी और उसे 120 सीटें मिलेंगी। यह सर्वे कांग्रेस को 45 सीटें दे रहा है। खास बात यह कि इस सर्वे के मुताबिक बीएसपी और बीजेपी को मिलाकर 205 सीटें हो रही हैं जो बहुंत के जादुई आंकड़े 203 से दो ज्यादा है। साभार : नवभारत टाइम्स

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...