अपराधियों के खिलाफ खबरें लिखने का खामियाजा आये दिन पत्रकारों को हमले की शक्ल में देखने को मिलता रहता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शहर इटावा में यही हुआ। इटावा कोतवाली इलाके के पक्का तालाब के पास एबीपी न्यूज चैनल के पत्रकार मोहम्मद खालिक पर कुछ हमलावरों ने कातिलाना हमला कर करके सनसनी फैला दी। वो तो भला हो हमले की जद में आने के बाद भी खालिक बाल बाल बच गये लेकिन उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
हमलावरों ने खालिक के उपर हमला उस समय किया जब से नमाज अदा करके वापस वापस लौट रहे है। पक्का तालाब के पास स्थित के.के. कालेज के पीछे स्थित मस्जिद वाली रास्ता पर खालिक नमाज अदा कर करने के बाद कार से वापस लौट रहे थे कि अचानक आये कई हमलावरों ने हमला कर दिया हमला होने के बाद खालिक ने जान बचाने की कोशिश की इसी बीच हमलावरों ने उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले की खबर मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर आ गया है जो संभावित हमलावरो को खोजने में जुटने का दावा कर रहा है। खालिक ने हमलावरों मे से एक को पहचाना है। इसी आधार पर कोतवाली मे एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। हमले करने वाले खालिक पर पुलिस के पक्ष में खबरें दिखाने की बात कह करके हमला कर रहे थे। इस हमले के बाद इटावा के पत्रकारों में खासा रोष देखा जा रहा है।






