कोलकाता : सन्मार्ग के वरिष्ठ फोटोग्राफर सुधीर उपाध्याय को लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान के तौर पर उन्हें 1 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ओलंपियन फुटबालरों चुन्नी गोस्वामी और पी.के. बनर्जी ने रविवार को भवानीपुर टेंट में आयोजित समारोह में उपाध्याय को स्पोर्ट्स फोटोग्राफर एसोसियेशन ऑफ बंगाल के लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड प्रदान किया।
लगभग 40 वर्षों से न्यूज व स्पोर्ट्स फोटोग्राफी से जुड़े उपाध्याय ने कहा कि क्रीड़ा जगत की इन दिग्गज हस्तियों के हाथों से सम्मानित होकर काफी सुखद अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी उनका जुनून है और वे कभी इससे नाता तोड़ना नहीं चाहेंगे।





