Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

छेड़छाड़ प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी फुटेज तरुण तेजपाल के हवाले

पणजी: पिछले साल नवंबर में अपनी एक जूनियर सहकर्मी से होटल में बलात्कार करने के आरोपों का सामना कर रहे तहलका के संस्थापक संपादक तरूण तेजपाल को एक स्थानीय अदालत ने उत्तरी गोवा के पांचसितारा होटल की सीसीटीवी फुटेज आज सौंप दी. तेजपाल के वकील संदीप कपूर ने कहा, ‘‘हमें सीसीटीवी फुटेज मिल गई है. हम मुकदमा लड़ने में इसे सबूत के तौर पर पेश करेंगे.’’

पणजी: पिछले साल नवंबर में अपनी एक जूनियर सहकर्मी से होटल में बलात्कार करने के आरोपों का सामना कर रहे तहलका के संस्थापक संपादक तरूण तेजपाल को एक स्थानीय अदालत ने उत्तरी गोवा के पांचसितारा होटल की सीसीटीवी फुटेज आज सौंप दी. तेजपाल के वकील संदीप कपूर ने कहा, ‘‘हमें सीसीटीवी फुटेज मिल गई है. हम मुकदमा लड़ने में इसे सबूत के तौर पर पेश करेंगे.’’

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुजा प्रभुदेसाई ने अदालत के कर्मचारी को कल शाम पांच बजे तक फुटेज की प्रति सौंपने का आदेश दिया था. कपूर ने इस बात को खारिज कर दिया कि बम्बोलिम स्थित होटल की फुटेज मीडिया के जरिए सार्वजनिक की जाएगी. तेजपाल फिलहाल वास्को शहर के साडा उपकारागार में कैद हैं. उन्होंने एक अर्जी देकर सीसीटीवी फुटेज देने की मांग की थी. यह फुटेज अपराध शाखा के आरोप पत्र में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में पेश की गई है. तेजपाल ने कल रात एक बयान जारी कर अपराध शाखा पर सीसीटीवी फुटेज छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि फुटेज से घटनाओं का सही विवरण मिल सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘22 नवंबर, 2013 के अपने पहले और एक मात्र प्रेस नोट में मैंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने, उसकी जांच करने और उसे जारी करने को कहा था ताकि घटनाओं का सही विवरण मिल सके.’’ तेजपाल ने बयान में कहा, ‘‘मैंने दिल्ली में रहते हुए ऐसा तब कहा था जब मेरे पास ना तो यह फुटेज थी और ना ही मैंने इसे देखा था. लेकिन मैं घटनास्थल पर था, जो हुआ उसकी सच्चाई मुझे पता थी.’’ तेजपाल ने मामले में राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है.

जांच एजेंसी ने अपने आरोप पत्र में कहा कि तेजपाल ने अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकारी थी और उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज जैसे सबूतों, आरोपी और पीड़िता के बीच आदान प्रदान किए गए ईमेल जैसे दस्तावेजों और गवाहों के बयानों द्वारा की जा सकती है. जांच एजेंसी ने कहा कि ‘‘लिफ्ट के भीतर घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है.’’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...