Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

सुब्रत राय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बावजूद निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये नहीं लौटाने के मामले में सहारा समूह के खिलाफ बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बाजार नियामक सेबी को सहारा समूह की कंपनियों की संपत्तियां बेचकर रिकवरी करने की भी अनुमति दी है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बावजूद निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये नहीं लौटाने के मामले में सहारा समूह के खिलाफ बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बाजार नियामक सेबी को सहारा समूह की कंपनियों की संपत्तियां बेचकर रिकवरी करने की भी अनुमति दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कार्प लिमिटेड (एसआईआरईसी) और सहारा इंडिया हाउसिंग इनवेस्टमेंट कार्प लिमिटेड (एसएचआईसी) के निदेशकों रवि शंकर दूबे, अशोक रॉय चौधरी और वंदना भार्गव को भी 26 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। जस्टिस केएस राधाकृष्णन और जस्टिस जेएस खेहर की खंडपीठ ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) से समूह की संपत्तियां, जिनकी सेल डीड उसके पास है, बेचकर 20 हजार करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा है।

खंडपीठ ने सेबी से कहा कि जिस संपत्तियों की सेल डीड उसके पास है, वह उन्हें बेच सकता है। पैसे की रिकवरी के लिए कोर्ट इसकी अनुमति देता है। यदि उन संपत्तियों पर कर्ज का बोझ हो, तो सेबी कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा सकता है। अदालत ने कहा कि सेबी संपत्तियों की नीलामी कर पैसे हासिल कर सकता है। पिछले करीब डेढ़ साल से अपने आदेश की अवहेलना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह के खिलाफ बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है।

सेबी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि कंपनी को खुद ही अपनी संपत्तियां बेचकर पैसे जमा कराने दिया जाए, इस पर अदालत ने कहा कि संपत्तियां बेचने में क्या परेशानी है, इन्हें नीलाम कर पैसे हासिल करें। संपत्ति के मूल्य की चिंता न करें। हमारा ऐसा मानना है कि वह ऐसा नहीं करेंगे और हमें उन पर भरोसा नहीं है, इसलिए नियामक खुद ऐसा करे। सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2012 को अपने फैसले में सेबी को सहारा समूह से पैसे की रिकवरी के लिए उनकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...