अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने चिट्ठी लिखकर मोदी से पूछा है कि भारतीय जनता पार्टी वालों के इंडस्ट्रलिस्ट मुकेश अंबानी से क्या रिश्ते हैं? केजरीवाल ने पूछा है कि मोदी बताएं कि वह मुकेश अंबानी को किस दर पर गैस देंगे? उन्होंने कहा कि मोदी गैस के दाम पर अपना रुख साफ करें. केजरीवाल ने मोदी को लेटर लिखकर पूछा है कि मुकेश अंबानी और मोदी के क्या रिश्ते हैं? क्या मोदी के रैली का खर्च मुकेश अंबानी उठाते है?
उन्होंने कहा है कि बीजेपी यह बताएं कि मोदी की रैलियों का खर्च कहां से आता है? केजरवाल ने सवाल उठाया है कि क्या हवाई यात्रा के लिए नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को हेलॉकॉप्टर मुकेश अंबानी देते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रियों ने मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी बंधुओं का विदेशों में कालाधन है। केजीरावाल ने कहा कि जब हमलोगों ने मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई तो हमारे इस कदम का बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर विरोध किया। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मुकेश अंबानी से उनकी पार्टी चंदा नहीं लेगी।





