Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्तान वाले छंटनी की कर रहे तैयारी, पत्रकारों का लिया जा रहा टेस्ट

कहने को तो मीडिया इंडस्ट्री में कहा जाता है कि कंटेंट इज किंग लेकिन कंटेंट की असल औकात मीडिया हाउसों में दो कौड़ी की होती है, दूसरे पायदान की होती है, सेकेंड ग्रेड की होती है. यही कारण है कि पत्रकारों के साथ प्रबंधन बेहद घटिया, सौतेला और अमानवीय व्यवहार करता है. जब चाहे जिसे रख लो और जब चाहे जिसे भी कान पकड़ कर बाहर कर दो. आजकल हिंदुस्तान अखबार में आंतरिक तौर पर खूब उठापटक है.

कहने को तो मीडिया इंडस्ट्री में कहा जाता है कि कंटेंट इज किंग लेकिन कंटेंट की असल औकात मीडिया हाउसों में दो कौड़ी की होती है, दूसरे पायदान की होती है, सेकेंड ग्रेड की होती है. यही कारण है कि पत्रकारों के साथ प्रबंधन बेहद घटिया, सौतेला और अमानवीय व्यवहार करता है. जब चाहे जिसे रख लो और जब चाहे जिसे भी कान पकड़ कर बाहर कर दो. आजकल हिंदुस्तान अखबार में आंतरिक तौर पर खूब उठापटक है.

ढेर सारे पत्रकारों को मजीठिया न देने के लिए उन्हें नई बनाई गई वेब कंपनी का इंप्लाई बता दिया गया है तो अब नई तैयारी पत्रकारों का टेस्ट लेने की है. हिंदुस्तान की लखनऊ और कानपुर यूनिट से खबर है कि यहां के सारे मीडियाकर्मियों के टेस्ट होंगे. यह नहीं बताया जा रहा है कि टेस्ट क्यों होंगे.

न्यूज एडिटर से लेकर ट्रेनी तक को टेस्ट देना होगा. जो पत्रकार अखबार निकालने की प्रक्रिया में रोज रोज टेस्ट देते हैं और एक बेहतर अखबार निकालकर अपनी परीक्षाएं पास करते हैं, उन्हें अब आब्जेक्टिव टाइप अलग से एक टेस्ट से गुजरना होगा. इसको लेकर हिंदुस्तानियों में भारी आक्रोश है. कई लोग तो मजीठिया न दिए जाने और वेब कंपनी में डाले जाने को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. देखना है हिंदुस्तान के अंदर सुलगती चिंगारी कब आग में तब्दील हो पाती है या फिर चिंगारी सुलगने के बाद बुझकर राख में बदल जाती है.

इसे भी पढ़ें:

मजीठिया से बचने के लिए हिंदुस्तान ने अपने मीडियाकर्मियों को नई कंपनी में डाला

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...