: स्व. शाह के द्वितीय पुण्य स्मरण पर आत्मीय आयोजन : इंदौर : देश के वरिष्ठ पत्रकार स्व. रवीन्द्र शाह की द्वितीय पुण्य तिथि पर उनके परिजनों ने महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की बालिकाओं को उपयोगी सामान भेंट की. इसके साथ ही स्व. शाह की स्मृति में बालिकाओं को भोजन भी कराया. उल्लेखनीय है की वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र शाह की दो साल पहले इंदौर से भोपाल जाते वक्त सीहोर के समीप कार दुर्घटना में शिवरात्री (20 फरवरी 2012) के दिन मौत हो गई थी.



रवींद्र शाह के द्वितीय पुण्य स्मरण के तहत पत्नी मीना (राणा) रवीन्द्र शाह और बच्चों कनुप्रिया व देवाशीष शाह ने अन्धशाला की अधीक्षिका श्रीमती दत्ता से संपर्क कर बालिकाओं के लिए दैनिक उपयोग के सामान की जानकारी लेने के पश्चात यह सामान (शेम्पू, खोपरे का तेल, साबुन, बिस्कुट आदि) भेंट करने के साथ ही एक दिन के भोजन की रसीद भी कटवाई. श्रीमती मीना राणा शाह ने शहर के प्रबुद्धजनों से भी विनम्र अनुरोध किया है कि अपने परिजन की स्मृति या जीवन से जुड़े किसी भी शुभ प्रसंग पर समाज के ऐसे ऐसे दीन-हीन वर्ग के प्रति स्नेह दर्शाएं.






