Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुंबई के होटल में ‘मिड डे’ की चार पत्रकारों से बदसलूकी, आरोपियों से पुलिस का याराना

नई दिल्ली: मुंबई के होटल अदिति में कुछ लोगों ने महिला पत्रकारों से अभद्र तरीके से बात करना शुरू किया. ये चारों महिलाएं मुंबई के दैनिक अखबार मिड डे की पत्रकार हैं. इनके पीछे बैठे लोगों ने महिलाओं को घूरना शुरू किया और विरोध करने पर गाली गलौज भी करनी शुरू कर दी. यह घटना 18 फरवरी दोपहर दो बजे की है जब मिड डे के पांच पत्रकार ऑफिस के पास में स्थित एक वेजेटेरियन रेस्त्रां में लंच करने गए थे.

नई दिल्ली: मुंबई के होटल अदिति में कुछ लोगों ने महिला पत्रकारों से अभद्र तरीके से बात करना शुरू किया. ये चारों महिलाएं मुंबई के दैनिक अखबार मिड डे की पत्रकार हैं. इनके पीछे बैठे लोगों ने महिलाओं को घूरना शुरू किया और विरोध करने पर गाली गलौज भी करनी शुरू कर दी. यह घटना 18 फरवरी दोपहर दो बजे की है जब मिड डे के पांच पत्रकार ऑफिस के पास में स्थित एक वेजेटेरियन रेस्त्रां में लंच करने गए थे.

ये लोग जिस टेबल पर बैठे उसके पास में वाले टेबल पर छ: लोग और पहले से ही बैठे हुए थे. ये लोग उस समय इरिटेट हो गए जब वेटर ने उन्हें उनकी टेबल थोड़ी सी हटाने के लिए कही. उन्हीं में से एक महिला पत्रकार के मुताबिक, उसके बाद वे लोग उन्हें घूरते रहे. जब एक पत्रकार ने उन्हें असभ्य कहा तो वे सब उन्हें लगभग 15 मिनट तक गालियां देते रहे. सभी पत्रकार यह सुनकर इसलिए चुप रहे क्योंकि वे लोग कोई सीन क्रिएट नहीं करना चाहते थे. उसके बाद एक आदमी उनकी तरफ पलटा और धमकी दी कि वह इस इस शहर में हमारा जीना दुश्वार कर देगा.

चूंकि उस रेस्त्रां में मोबाइल नेटवर्क नहीं था इसलिए ये पत्रकार पुलिस को फोन नहीं कर पाए. हालांकि इन पांच पत्रकारों में एक से एक पुरुष पत्रकार ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनका कहना था- तुम चार लड़कियों के साथ बैठे हो इसलिए तुम्हें ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. पुरुष पत्रकार ने बताया, जब उन्होंने मां बहन की गालियां देनी शुरू की तो मैंने सिर्फ इसलिए रिस्पांस नहीं किया क्योंकि वे बहुत ही गुस्से में ऐसा कर रहे थे और हो सकता था कि वे हमसे फिजिकली लड़ने लगें. मैंने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की लेकिन नेटवर्क नहीं होने की वजह से फोन नहीं लगा.

जब इन महिला पत्रकारों ने ये मामला पुलिस में दर्ज कराया तो आरोपियों ने खुद सरेंडर कर दिया. लेकिन आरोपियों के सरेंडर के बाद पुलिस उनकी आवाभगत में लग गई. जब उन्हें जमानत मिली तो थाने का इंस्पेक्टर उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर तक छोड़ने आया. और आरोपियों से हाथ मिलाकर उन्हें विदा किया. अगले दिन जब पुलिस अधिकारियों की आरोपियों के साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीरे मिड डे अखबार में छपी तो मुंबई के नए पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने हाथ मिला रहे पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने कहा- महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोपियों की आवभगत करनेवाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. होटल में बदसलूकी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...