खबर है कि कई न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके पत्रकार आशीष मिश्रा साधना न्यूज में मैनेजिंग एडिटर बन गए हैं. आशीष अभी हाल फिलहाल तक जिया न्यूज में कार्यरत थे. उसके पहले वे न्यूज एक्सप्रेस और वायस आफ इंडिया चैनलों में थे. वे नवभारत टाइम्स अखबार में लंबे समय तक रहे हैं. साधना न्यूज में काफी दिनों से मैनेजिंग एडिटर का पद खाली था.
इस चैनल की कुख्याति के कारण यहां कोई ठीकठाक पत्रकार ज्वाइन नहीं करना चाहता. साधना न्यूज का प्रबंधन का पूरा ध्यान रेवेन्यू पर रहता है, और इस काम में पूरी एडिटोरियल टीम को झोंक दिया जाता है. इस वजह से पत्रकार न तो पत्रकारिता कर पाते हैं और न ही बिजनेस. यही कारण है कि साधना न्यूज में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए आयाराम गयाराम की स्थिति रहती है. कुछ ही वक्त में साधना न्यूज में एनके सिंह, एसएन विनोद, अंशुमान त्रिपाठी आदि आए और गए. अब आशीष मिश्रा ने कमान संभाली है. ऐसा माना जा रहा है कि साधना न्यूज मैनेजमेंट लोकसभा चुनाव को सामने देखते हुए कुछ साखदार पत्रकारों को जोड़ने की कवायद कर रहा है ताकि नेताओं व राजनीति को ठीक से साधकर पर्याप्त इलेक्टोरल बिजनेस किया जा सके. साधना न्यूज के साथ प्रखर मिश्रा भी जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि वे सीनियर पोलिटिकल एडिटर बनाए गए हैं.
भड़ास तक अपनी बात, सूचना, सीक्रेट शेयर करने के लिए [email protected] पर मेल करें.






