न्यूयॉर्क : अभिनेता सैम वर्थिगटन को मैनहट्टन में एक फोटोपत्रकार पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वेबसाइट 'डेलीमिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 37 वर्षीय वर्थिगटन पर एक पत्रकार पर हमला करने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पत्रकार ने वेस्ट विलेज के कबीहोल बार में उनकी मॉडल प्रेमिका लारा बिंगेल को कथित रूप से धक्का दिया था।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट जॉन ग्रिम्फेल ने सोमवार को वर्थिगटन की गिरफ्तारी की पुष्टि की। ग्रिम्फेल ने कहा, "फोटोपत्रकार ने लारा को धक्का दिया और उसके बाद वर्थिगटन ने उसे मुक्का रसीद कर दिया। घूसे की वजह से पत्रकार की नाक पर चोट आई। अभिनेता पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने फोटोपत्रकार को घूसा मारा था।"
वर्थिगटन को जमानत मिल गई, लेकिन बुधवार को अदालत में पेश होंगे। फोटो पत्रकार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हमला करने, लापरवाही और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।





