Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाम रवीश कुमार की खुली चिट्ठी

आदरणीय भारत वर्ष के गृहमंत्री शिंदे जी

प्रणाम

आपने खंडन करने से पूर्व अपने एक बयान में कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बैठे−बिठाए बड़े पैमाने पर खुराफाती काम होते हैं। चूंकि मेरे पास खुफिया विभाग है यह काम कहां से करवाए जा रहे हैं मैं जानता हूं क्योंकि मैं सब कुछ देख रहा हूं उन पर चुपचाप नकेल लगवाने का काम मैं करवा रहा हूं। हाल के तीन−चार महीनों में इनही में से कुछ लोगों ने मानो एक मुहिम ही छेड़ रखी थी। ऐसी दुष्प्रचारक प्रवृत्तियों को उखाड़ निकालने का काम हम कर रहे हैं।

आदरणीय भारत वर्ष के गृहमंत्री शिंदे जी

प्रणाम

आपने खंडन करने से पूर्व अपने एक बयान में कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बैठे−बिठाए बड़े पैमाने पर खुराफाती काम होते हैं। चूंकि मेरे पास खुफिया विभाग है यह काम कहां से करवाए जा रहे हैं मैं जानता हूं क्योंकि मैं सब कुछ देख रहा हूं उन पर चुपचाप नकेल लगवाने का काम मैं करवा रहा हूं। हाल के तीन−चार महीनों में इनही में से कुछ लोगों ने मानो एक मुहिम ही छेड़ रखी थी। ऐसी दुष्प्रचारक प्रवृत्तियों को उखाड़ निकालने का काम हम कर रहे हैं।

इस बयान का सुधार आपने इस तरह से किया कि आपने सोशल मीडिया के बारे में यह बात कही है। सरल हिन्दी में मैट्रिक पास कोई भी विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में प्रयुक्त वर्णाक्षरों का भेद समझ सकता है। अगर आपने सोशल मीडिया के बारे में भी यह कहा है तो सच बोलने के लिए बधाई। आपके ही सूचना−प्रसारण मंत्री इन दिनों विज्ञापन दे रहे हैं कि उन्होंने सूचनाओं को आजाद करने के लिए क्या−क्या कदम उठाए हैं। शायद आपसे बात कर विज्ञापन देते तो खुफिया विभाग के इस शानदार काम का जिक्र भी उसी विज्ञापन में आ जाता। ऐसी उपलब्धि आपको मुबारक।

पत्रकारों का पीछा इन दिनों तमाम दल कर रहे हैं। पहले भी करते रहे हैं। सबके पास खुफिया विभाग तो नहीं है लिहाजा आप से अपील करता हूं कि बता दें कि यह काम आप ही अकेले कर रहे हैं या और भी कई दल कर रहे हैं। इस तरह के बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि आप मीडिया को डरा रहे हैं। सोशल मीडिया को डरा रहे हैं। यह आपके भीतर का डर बोल रहा है। आपको गृहमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है आप पत्रकारों के घर टेलीफोन की चिंता छोड़ दीजिए। एक नागरिक के नाते गुजारिश तो कर ही सकता हूं, क्योंकि मेरे पास आप पर नजर रखने के लिए कोई खुफिया विभाग नहीं हैं।
 
आप बड़े हैं इसलिए फिर से प्रणाम सर,
रवीश कुमार
एंकर
इलेक्ट्रानिक मीडिया


मूल खबर:

गृहमंत्री शिंदे ने दी खिलाफत वाले TV चैनल्स को ‘कुचलने’ की धमकी, बाद में पलटे

पुणे। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कुचलने की धमकी देने वाला बयान सामने आया है। गृह मंत्री ने यह विवादित बयान रविवार शाम अपने लोकसभा क्षेत्र शोलापुर में आयोजित कांग्रेस युवा मेले के दौरान दिया। अपने संबोधन में शिंदे ने आरोप लगाया कि पिछले चार महीने से टीवी चैनलों का एक धड़ा उनके और उनकी पार्टी के बारे में खबरों में छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तत्काल इस तरह की खबरों को नहीं रोका गया तो ऐसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कुचल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मेरे अधीन खुफिया विभाग आता है। मुझे पता है कि इस तरह की चीजें कौन कर रहा है। मुझे पता है कि क्या हो रहा है। इसके पीछे कुछ ताकतें हैं।” शिंदे का बयान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया द्वारा कराये गए ऐसे चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की पृष्ठभूमि में आये हैं जिनमें आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पतली हालत का पूर्वानुमान लगाया गया है। शिंदे का बयान मीडिया में आने के बाद वह अपने बयान से पलट गए। शिंदे ने कहा यह बात सोशल मीडिया के बारे में कही थी न कि टीव चैनलों के बारे में।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...