लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नौ अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। प्रोन्नत अधिकारियों में श्री सर्वेंश कुमार दुबे (सहायक निदेशक), प्रेम लाल (सहायक निदेशक) तथा सुरेश चन्द्र (सम्पादक) को उप निदेशक के पद पर प्रोन्नति दी गयी है। इसी तरह चार सूचना अधिकारियों को सहायक निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जिनमें श्री अवधेश कुमार, डा0 मधु ताम्बे, श्री सुधीर कुमार तथा श्री प्रमोद कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा श्री रवीन्द्र नाथ मिश्र (फिल्म अधिकारी) को निर्माता फिल्म तथा प्रभारी (कंप्यूटर) श्री दिनेश सहगल को नियोजन एवं मूल्यांकन अधिकारी (सहायक निदेशक स्तर) के पद पर पदोन्नति की गयी है। ये सभी अधिकारी अपने वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्य करते रहेंगे।





