Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार के घर बिना वारंट घुसी पुलिस, महिलाओं से किया दुर्व्यवहार

रायपुर, 27 फरवरी 2014। वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार परमार के अमलेश्वर स्थित आवास में गुरूवार की सुबह बगैर सर्च वारंट आजाद चौक पुलिस ने प्रवेश करते हुए  घर की तलाशी ली और महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। पुलिस को किसी प्रकरण में श्री परमार के पुत्र की तलाशी थी लेकिन पुत्र के घर में नहीं होने की जानकारी देने के बाद भी जिस प्रकार का रवैया रायपुर जिले की पुलिस दल ने दुर्ग जिलें में कार्रवाई करने के नाम पर अपनाया, रायपुर प्रेस क्लब ने कड़ी निंदा की है। इस संबंध में गृहमंत्री को शिकायत पत्र सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि श्री परमार का निवास ग्राम अमलेश्वर दुर्ग जिले में आता है लेकिन कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई कार्यवाही करने से पहले आजाद चौक रायपुर पुलिस ने वहां से पुलिस दल लेना जरूरी नहीं समझा और सीधे सुबह 6 बजे घर में प्रवेश करते हुए तलाशी के नाम पर पत्रकार परमार व घर की महिलाओं से दुव्र्यवहार किया। जब उन्होने पुलिस को जानकारी दी कि वे एक अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार हैं और यदि किसी मामले में उनके पुत्र से भी पूछताछ करनी है तो बगैर सर्च वारंट घर के भीतर कैसे घुस सकते हैं। इसके बाद भी वे नहीं माने।
 
एएसआई हीरालाल शुक्ला व उनके सह-पुलिस कर्मियों के इस कृत्य की शिकायत गृहमंत्री श्री पैकरा से करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश चौबे, महासचिव विनय शर्मा, उपाध्यक्ष के.के. शर्मा, संयुक्त सचिव कमलेश गोगिया, विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष सुकांत राजपूत सहित सभी प्रेस क्लब सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।

बिकाश कुमार शर्मा
[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...