झारखंड के मोकामा से खबर है कि फोटोग्राफर राजीव ने आत्महत्या कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीआरपी ने ट्रेन से कटे एक शव को बरामद किया है. बाद में उसकी पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई जो पांच रोज पहले तक फोटोग्राफर के रूप में प्रभात खबर, रांची में कार्यरत था.
सूत्रों के मुताबिक नौकरी चले जाने के बाद से राजीव काफी अवसाद में था. यह नहीं पता चल पाया है कि राजीव को नौकरी से निकाला किस आधार पर गया.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






