Bhanwar Pushpendra : दोस्तों, जयपुर से ग्वालियर आने के बाद से लगातार ग्वालियर की बड़ी खबरें देने में लगा हूं। हाल ही में ग्वालियर के एक बैंक घोटाले के कुछ कागजात हाथ लगे जो आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के हाथ नहीं लग पाए थे। करोड़ों का घोटाला है। मैंने खबर बनाकर भेज दी है लेकिन घोटालेबाजों की ओर से लगातार मुझे गोली से मारने की धमकियां मिल रही है। 06.01.12 को मुझे स्कॉर्पियो से उड़ाने की कोशिश भी की गई लेकिन जाको राखे सांइयां मार सके ना कोय। खबर तो हर कीमत पर चलेगी। आप भी देखें, सहारा समय, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ। मामला मैंने पुलिस में दर्ज करवा दिया है लेकिन अगर मुझे कुछ होता है तो दोस्तों मेरा ये लिखा याद रखना।
सहारा समय एमपी-सीजी के ग्वालियर रिपोर्टर भंवर पुष्पेंद्र के फेसबुक वॉल से साभार






