Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

लैपटाप चोर प्रोफेसर को सोशल मीडिया ने पकड़वाया

दिल्ली के एक प्रोफेसर ने बेंगलुरु में एक एमएनसी एक्जीक्युटिव का लैपटॉप उड़ा लिया. लेकिन सोशल मीडिया के कारण पकड़ में आ गया. अब उसे गिरफ्तार किया जाएगा और मुकदमा चलेगा. एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के मुताबिक दिल्ली के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट में एक लैपटॉप पड़ा देखा और उन्होंने उसे उठा लिया. इसके बाद वह दिल्ली चले आए. जिस व्यक्ति का वह लैपटॉप था, उसने वहां तैनात सीआईएसएफ से शिकायत की.

दिल्ली के एक प्रोफेसर ने बेंगलुरु में एक एमएनसी एक्जीक्युटिव का लैपटॉप उड़ा लिया. लेकिन सोशल मीडिया के कारण पकड़ में आ गया. अब उसे गिरफ्तार किया जाएगा और मुकदमा चलेगा. एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के मुताबिक दिल्ली के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट में एक लैपटॉप पड़ा देखा और उन्होंने उसे उठा लिया. इसके बाद वह दिल्ली चले आए. जिस व्यक्ति का वह लैपटॉप था, उसने वहां तैनात सीआईएसएफ से शिकायत की.

एमएनसी एक्जीक्युटिव ने बताया कि 22 फरवरी को उसका लैपटॉप सिक्योरिटी चेक के बाद से उस एरिया से गायब हो गया. सीआईएसएप कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज से उस लैपटॉप की खोज की तो उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति ने उस लैपटॉप को उठा लिया है. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति उस लैपटॉप को अपने बैग में रखता दिखाई दिया. उस व्यक्ति के मूवमेंट को ध्यान से देखा गया तो पता चला कि वह किस फ्लाइट को पकड़ रहा है.

सीआईएसएफ ने उस एयरलाइंस से सभी 129 यात्रियों की सूची मांगी. उनमें से तीन पर संदेह था. उन सभी के नाम गूगल में डाले गए. फिर उनके नाम और अन्य डिटेल लिंक्डइन में मैच कराए गए. इससे पता चल गया कि किस यात्री ने लैपटॉप उठाया था. सीआईसीएफ के एक्सपर्ट ने तमाम सबूतों के साथ उस प्रोफेसर से पूछताछ की तो उसने लैपटॉप चुराना स्वीकार कर लिया. सीआईएसएफ ने उस प्रोफेसर के घर से लैपटॉप बरामद कर लिया. उस पर चोरी का आरोप लगाया गया है. अब बेंगलुरु पुलिस की एक टीम उसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार करेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...