लखनऊ : उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण हुई मरीजों की मौत पर जब मुलायम सिंह यादव से पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे गए तो वो मीडिया पर भड़कते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि क्या तुम्हारे परिवार का या कोई मीडियाकर्मी मरा है.
सपा विधायक और जूनियर डॉक्टरों के बीच संघर्ष के बाद पिछले छह दिन से चली आ रही डॉक्टरों की हड़ताल प्रदेश शासन द्वारा एस्मा लगाए जाने और हाईकोर्ट के आदेश के बाद समाप्त हो गई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष ने कहा कि आईएमए ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और हम काम पर हैं. उधर, गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज कानपुर के प्रिंसीपल का कहना है कि आज से सभी फैकल्टी अपने-अपने विभागों में आ गए हैं और धीरे-धीरे मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सामान्य हो रही है.





