गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मोबाइल न्यूज नेटवर्क में अपनी एक अलग पहचान बना चुका आई.ई.एन. न्यूज का शुक्रवार शाम को रिलांच किया गया। मोबाईल नेटवर्क के संपादक अभिनव अग्रवाल ने फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी कारण के चलते कुछ समय के लिए अपने प्रिय एसएमएस पाठकों से दूर हो गये थे। अब हम एक नये उत्साह, जोश और प्रतिबद्धता के साथ एक बार फिर आ गये है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोबाइल नेटवर्क सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी देता रहा है, उसी तरह अब भी आगे भी देता रहेगा। इस मौके पर आई.ई.एन. न्यूज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रेस विज्ञप्ति





