Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा समय यूपी-यूके चैनल में चुनाव कमेटी बनी, हिन्दुस्तान बरेली से संतोष का तबादला

दो सूचनाएं हैं. एक सहारा समय चैनल से है. इस चैनल में चुनावी कवरेज के लिए कमेटी बना दी गई है. कमेटी के प्रत्येक मेंबर का दायित्व निर्धारित कर दिया गया है. इस बीच, सहारा समय यूपी उत्तराखंड के चैनल हेड राजेश कौशिक को लेकर कई तरह की अफवाह गर्म है. कुछ लोगों का कहना है कि उनके अधिकार सीज कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है. पर ऐसी किसी सूचना से सहारा मीडिया के हेड स्वतंत्र मिश्रा और राजेश कौशिक दोनों ने इनकार किया है.

दो सूचनाएं हैं. एक सहारा समय चैनल से है. इस चैनल में चुनावी कवरेज के लिए कमेटी बना दी गई है. कमेटी के प्रत्येक मेंबर का दायित्व निर्धारित कर दिया गया है. इस बीच, सहारा समय यूपी उत्तराखंड के चैनल हेड राजेश कौशिक को लेकर कई तरह की अफवाह गर्म है. कुछ लोगों का कहना है कि उनके अधिकार सीज कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है. पर ऐसी किसी सूचना से सहारा मीडिया के हेड स्वतंत्र मिश्रा और राजेश कौशिक दोनों ने इनकार किया है.

स्वतंत्र मिश्रा का कहना है कि राजेश के खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही और न ही उनके खिलाफ कोई शिकायत मिली है. उधर, राजेश कौशिक ने कहा कि उनसे संबंधित कोई आरोप है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक सहारा समय यूपी उत्तराखंड में चुनावी खबरों के कवरेज व प्रसारण के लिए एक समिति बना दी गई है जो सामूहिक रूप से निर्णय लेगी. संभवतः इस कमेटी के बनाए जाने के बाद राजेश कौशिक के अधिकार से संबंधित गासिपिंग शुरू हो गई. इनपुट और आउटपुट के 4 लोगों की एक टीम बनाई गई है जो अपने निर्देशन में खबरों को बारीकी से सत्यापन करने के बाद चैनल में प्रसारण करवाने का काम करेगी. इस टीम में सहारा मीडिया के एसाइनमेंट हेड योगेश दुबे, ब्रजेश कुमार मधुकर के अलावा आउटपुट के रजित कृष्ण व कल्याण रहेंगे.

उधर, बरेली से खबर है कि हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ संवाददाता संतोष सिंह का तबादला रामपुर कर दिया गया है. इससे पहले बरेली के डीएनई व सिटी चीफ संजीव द्विवेदी को हटाया गया था. कहा जा रहा है कि चुनाव बाद कुछ और लोगों का तबादला हो सकता है या बाहर निकाला जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...