Parul Jain: how irresponsible Delhi times (Times of India) is. today on page no 6 (must see must do), brief story of queen is given. where it is written that rani's wedding cancelled due to a car accident of her fiance which is totally wrong.
Parul Jain : 'क्वीन', 2014 में अभी तक रिलीज़ फिल्मों में ये फ़िल्म 'क्वीन' है। एक गुड गर्ल के कॉंफिडेंट गर्ल बनने की कहानी। विकास बहल ने हूबहू दिल्ली को परदे पर उतार दिया है। हर किरदार के कपडे, यहाँ तक की फुटवियर पर भी पूरा ध्यान दिया है। उदाहरण के तौर पर फ़िल्म के एक सीन में जब शादी से एक दिन पहले रानी विजय से मिलने आती है तो पैरों में हवाई चप्पल पहने होती है। फ़िल्म सच्चाई के काफी करीब है।
हर लड़की रानी के किरदार में कहीं न कहीं अपने आप को पायेगी। विकास और उनकी टीम ने फ़िल्म के छोटे से छोटे पहलु पर खास ध्यान दिया है , फिर चाहे वह रानी के पिता और छोटे भाई का विजयलक्ष्मी के प्रति आकर्षण हो या फिर रानी का एम्स्टर्डम के रेस्टॉरेंट ऑनर के प्रति आकर्षण। कुल मिला कर फ़िल्म बिलकुल भी मिस करने लायक नहीं है। a must watch.
पत्रकार पारूल जैन के फेसबुक वॉल से.






