दैनिक जागरण के एफ़एम रेडियो स्टेशन "रेडियो मंत्रा 91.9 FM" गोरखपुर के विज्ञापन विभाग के सीनियर एक्जीक्यूटिव रह चुके अजीत कुमार राय ने भी 14 जनवरी 2012 को उप विज्ञापन प्रबंधक पद पर जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर ज्वाइन किया है. अजीत राय एम.बी.ए. के साथ-साथ जर्नलिज़्म और मास कम्यूनिकेशन में पी.जी. डिप्म्लोमा हैं. ये रेडियो मंत्रा गोरखपुर के उस टीम के हिस्सा रह चुके हैं जिसने पांच बार "Radio Station of the Month" का खिताब जीता. साथ ही साथ गोरखपुर मार्केट में भी इनकी अच्छी पकड़ है. स्वभाव से तेजतर्रार और महत्वाकांक्षी माने जाने वाले अजीत के आने से "जनसंदेश टाइम्स" गोरखपुर को मजबूती मिलेगी.
आई नेक्स्ट के दिन सही नहीं चल रहे. एक के बाद एक सीनियर पत्रकारों के छोड़ने के बाद अब कानपुर से पूजा गुप्ता ने आई नेक्स्ट को उसी की भाषा में बाई बाई कर दिया. पूजा आई नेक्स्ट की फीचर डेस्क पर बतौर सब-एडिटर काम कर रहीं थीं. आई नेक्स्ट की फीचर डेस्क को लगभग सभी पुराने लोगों ने छोड़ दिया. पिछले ही महीने दिल्ली भेजी गई रश्मी सिंह को फीचर की खस्ता हालत को संभालने के लिए वापस आना पड़ा. खबर है कि आने वाले समय में कुछ और लोगों के भी छोड़ने की संभावना है. प्रबंधन ने पूजा को मनाने की कई कोशिशें की लेकिन वो मनाने में सफल नहीं रहे. रश्मि सिंह के दिल्ली जाने के बादे से कानपुर डेस्क की जिम्मेदारी पुनीत गुप्ता को दे दी गई थी, जिनसे सहकर्मी खुश नहीं थे. इसे भी एक वजह माना जा रहा है, हालांकि इस बाबत किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है.





