Gyaneshwar : रीयल स्टेट की दुनिया के बादशाह माने जाने वाले आम्रपाली ग्रुप के चेयरमैन अनिल शर्मा जहानाबाद से जदयू के प्रत्याशी घोषित किये जा सकते हैं। जदयू ने ऐसा फैसला अपने नेता जगदीश शर्मा के भाजपा के प्रति झुकाव के बाद लिया है। भाजपा जगदीश शर्मा की पत्नी / छोटे बेटे को उम्मीदवार बना सकती है। शर्मा के बड़े बेटे राहुल घोंसी से जदयू के विधायक हैं।
ऐसे में अनिल शर्मा का मुकाबला जगदीश शर्मा के रसूख / राजद के सुरेन्द्र प्रसाद यादव के दबदबे से होगा। अनिल शर्मा मूल रुप से पंडारक के रहने वाले हैं। उन्होंने आज ही जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। जहानाबाद में अनिल शर्मा की इंट्री सबों के लिए चौंकाने वाली रही। जहानाबाद से ही किंग महेन्द्र जदयू के राज्य सभा सदस्य हैं। वे राज्य सभा के सबसे अमीर सदस्य भी हैं।
बिहार के पत्रकार ज्ञानेश्वर के फेसबुक वॉल से.





