भ्रष्टाचार की सुपर पार्टी के रूप में कुख्यात कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनावों में हराने के लिए भ्रष्टाचार विरोधियों ने नायाब तरीका निकाला है. रुपयों पर लिखा जा रहा है कि कांग्रेस को हराओ. नोट तेजी से यहां से वहां विचरण करने वाले होते हैं. इसी कारण इसको संदेश का माध्यम बनाया जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि यह आइडिया निकाला है अन्ना के लोगों ने.
टीम अन्ना के लोग India Against Corruption के मंच से आह्वान कर रहे हैं कि कांग्रेस को हराओ. लेकिन अबकी ये आह्वान खुलेआम नहीं बल्कि गुपचुप तरीके से किया जा रहा है. ये लोग कांग्रेस के खिलाफ नोटों पे "कांग्रेस को वोट मत दो" लिखवा रहे हैं. देखना है कि इनकी जंग रंग लाती है या नहीं. उदाहरण के लिए हम यहां एक नोट की तस्वीर प्रकाशित कर रहे हैं जिस पर लिखा है कि कांग्रेस को वोट मत दो, और इसके आगे लिखा है आईएसी, यानि इंडिया अगेंस्ट करप्शन.






