अमर उजाला से सूचना है कि दयाशंकर शुक्ल 'सागर' को शिमला की जिम्मेदारी दी गई है. शिमला में कार्यरत मृत्युंजय को अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है. एक अन्य जानकारी कोलकाता से है. दैनिक जागरण, कोलकाता के संपादकीय प्रभारी रवि प्रकाश को इनहाउस नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें आई-नेक्स्ट, रांची का प्रभारी बनाया गया है. रवि प्रकाश के नेतृत्व में ही रांची में आई-नेक्स्ट अखबार की लांचिंग हुई थी.
हरियाणा के सोनीपत से सूचना है कि आज समाज के ब्यूरो चीफ जितेंदर सहारन ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अमर उजाला के ब्यूरो चीफ का पद संभाला है. अभी तक संजय कुमार अमर उजाला के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे. उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा में रखा गया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





