Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जुम्मन अरब चले गये रोजी की फिक्र में, हिन्दोस्तां में जैसे कमाने को कुछ नहीं…

उर्दू के वरिष्ठ शायर तश्ना आलमी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के राजनीतिक माहौल से निकाल कर अपने शेरो शायरी की दुनिया से लखनऊ के श्रोताओं को रूबरू कराया। कार्यक्रम का आयोजन जन संस्कृति मंच द्वारा 14 जनवरी, शनिवार को लेनिन पुस्तक केन्द्र में हुआ। इसमें तश्ना ने अपनी कई गजलें व नज्म सुनाई। लोगों ने उनकी शायरी के विविध रंगों का आनन्द लिया। ठण्ड के मौसम में कविता के ताप को महसूस किया।  25 अप्रैल 1943 को देवरिया के सलेमपुर में जन्मे तश्ना आलमी ने अपनी साहित्य यात्रा के बारे में बताया कि समाज की विसंगतियों से जूझते हुए वे वामपंथ की ओर आये।

उर्दू के वरिष्ठ शायर तश्ना आलमी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के राजनीतिक माहौल से निकाल कर अपने शेरो शायरी की दुनिया से लखनऊ के श्रोताओं को रूबरू कराया। कार्यक्रम का आयोजन जन संस्कृति मंच द्वारा 14 जनवरी, शनिवार को लेनिन पुस्तक केन्द्र में हुआ। इसमें तश्ना ने अपनी कई गजलें व नज्म सुनाई। लोगों ने उनकी शायरी के विविध रंगों का आनन्द लिया। ठण्ड के मौसम में कविता के ताप को महसूस किया।  25 अप्रैल 1943 को देवरिया के सलेमपुर में जन्मे तश्ना आलमी ने अपनी साहित्य यात्रा के बारे में बताया कि समाज की विसंगतियों से जूझते हुए वे वामपंथ की ओर आये।

शायरी में अपने अहसास व विचारों को व्यक्त करने लगे। गांव से उन्हें अब भी बड़ा लगाव है। वहाँ गरीबी जरूर है पर प्यार भी कम नहीं है। लखनऊ के बशीरतगंज में रहते हुए तश्ना ने बच्चों को उर्दू पढ़ाया। अब रिटायर हो चुके हैं। कुछ डाक्टरी भी कर लेते हैं। लोग उन्हें शायर, मास्टर साहब, डाक्टर साहब व कामरेड जैसे पुकारते हैं। यह सब उन्हें अच्छा भी लगता है। इसमें लोगों का स्नेह व अपनापन है। यही उनकी ताकत है। तश्ना ने बताया कि वे मुशायरे में भी जाते हैं लेकिन मुशायरे के स्वरूप में आये बदलाव से खफा हैं। तश्ना को धर्म की कट्टरता पसन्द नहीं। इनका गंगा जमुनी तहजीब और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर यकीन है।

तश्ना आलमी के इस कविता पाठ कार्यक्रम में भगवान स्वरूप कटियार, बी एन गौड़, अनिल श्रीवास्तव, कल्पना पाण्डेय, गंगा प्रसाद, महेश सत्यार्थी, अवधेश कुमार सिंह, सुधांशु बाजपेई, संजय, कौशल किशोर आदि भी मौजूद थे। श्रोताओं ने तश्ना आलमी से आज की उर्दू शायरी को लेकर कई सवाल किये। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कवि बीएन गौड़ ने दिया।

तश्ना की गजलों में जहाँ समंदर की विशालता है वहीं यह सूरज की तरह है जो सारी दुनिया को जीवन व प्रकाश देता है। तश्ना अपनी गजलों द्वारा आम आदमी के संघर्ष व हिम्मत को सामने लाते हैं और उन लोगों की खबर लेते हैं जो मनुष्य विरोधी हैं… वे आम आदमी के दर्द को अपनी शायरी में पिरोते हैं…. शहर में रहते हुए आम आदमी के पास एक छत नहीं, खानाबदोश जैसी जिन्दगी है… एक मकान का सपना लिए जी रहे लोगों के दर्द को तश्ना बयाँ करते हैं…  यही दर्द और आम आदमी का संघर्ष तश्ना की शायरी में विस्तार पाता है…  तश्ना की शायरी प्रेम, संघर्ष व श्रम से निर्मित होती है, इसीलिए इसमें श्रम का सौंदर्य है तो आपस में भरोसा है…

उर्दू शायर तश्ना आलमी का कविता पाठ के कुछ अंश…

xxx

‘हमें दुश्मन मिटाना चाहते हैं
समन्दर को सुखाना चाहते हैं
जरा इनकी हिमाकत आप देखें
ये सूरज को बुझाना चाहते हैं’ 

xxx

‘खुदा जाने ये कैसे बागबाँ हैं
यहाँ ये जंगल लगाना चाहते हैं’

xxx

‘तुम्हारे शहर में खानाबदोश रहना क्या
मैं बेनिशान हूँ कोई निशान हो जाय
सड़क हो नाला हो कि फुटपाथ के तले
मैं चाहता हूँ अपना मकान हो जाय’। 

xxx

‘जलते सिकम की आग बुझाने को कुछ नहीं
बच्चे बिलख रहे खिलाने को कुछ नहीं
फांके के साथ साथ अंधेरा है शाम का
चूल्हा तो क्या चिराग जलाने को कुछ नहीं

xxx

जुम्मन अरब चले गये रोजी की फिक्र में
हिन्दोस्तां में जैसे कमाने को कुछ नहीं
कव्वाल क्या करेंगे यह तश्ना की है गजल
इस शायरी में गाने बजाने को कुछ नहीं’

xxx

‘हम खुशबू की तरह फैले हैं दुनिया भर में
लोग खुशबू को गिरफ्तार करेंगे कैसे ?’

xxx

लखनऊ से कौशल किशोर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...