प्रभात खबर के एनुवल एडिटोरियल मीट में कई फैसले हुए हैं. प्रभात खबर, पटना के रेजीडेंट एडिटर स्वयं प्रकाश को प्रमोशन देकर बिहार स्टेट का प्रभारी बना दिया गया है और उनकी जगह नंबर दो के रूप में काम देख रहे प्रमोद मुकेश को स्थानीय संपादक बनाया गया है. इसी तरह बिहार की अन्य यूनिटों के संपादकीय प्रभारियों को स्थानीय संपादक का तमगा दे दिया गया है. इस प्रमोशन के चलते अब जीवेश रंजन का भागलपुर में, कौशल त्रिवेदी का गया में और शैलेंद्र कुमार का मुजफ्फरपुर एडिशन में स्थानीय संपादक के रूप में नाम जाएगा. बिहार व झारखंड में रीजनल कोआर्डिनेटर टाइप के जो दो पद क्रिएट किए गए थे उन्हें खत्म कर दिया गया है.
कौस्तव चटर्जी को दैनिक भास्कर में आईएमसीएल का मार्केटिंग हेड बनाया गया है. इंडियन एक्सप्रेस, कोलकाता से करियर की शुरुआत करने वाले चटर्जी मीडिया में बीस वर्षों से सक्रिय हैं. वे एशियन एज, टाइम्स ऑफ इंडिया आदि में भी काम कर चुके हैं.
बीनू मैथ्यूज को आनंद बाजार पत्रिका समूह के बेंगलोर आफिस का हेड बनाया गया है. वे इस अखबार का काम दक्षिण भारत में देखेंगे. मैथ्यूज मेल टुडे में सीनियर जनरल मैनेजर–साउथ रह चुके हैं. मैथ्यूज को प्रिंट मीडिया में सोलह वर्षों से सक्रिय हैं. इंडियन एक्सप्रेस, टाटा इंफोमीडिया, गेटइट इंफोमीडिया आदि जगहों पर काम कर चुके हैं.
जम्मू में दैनिक जागरण में कार्यरत रहे पत्रकार प्रमोद मिश्रा का आजमगढ़ में निधन हो गया. वे कई महीनों से पीलिया से पीड़ित थे. वे दैनिक जागरण पानीपत और जम्मू में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे अपने गांव पर रहकर इलाज करा रहे थे लेकिन वे स्वस्थ नहीं हो पाए.





