अंबाला के वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कोहली का रविवार को कच्चा बाजार अंबाला छावनी स्थित उनके निवास स्थान पर स्वर्गवास हो गया. करीब 60 वर्षीय श्री कोहली लंबे समय से एक प्रमुख समाचार पत्र के संवाददाता थे और हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त थे तथा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन के कारण अस्वस्थ चल रहे थे.
गत मंगलवार को उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सैक्टर 34 चण्डीगढ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से कल उन्हें छुट्टी मिल गई थी. उनके निधन पर अंबाला के पत्रकारो, छायाकारों, इलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. श्री कोहली अपने पीछे अपनी माता तथा 17 वर्षीय पुत्र अनमोल को छोड़ गए हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






