Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

ज्वालामुखी में पत्रकार की जूतों से पिटाई, माफी मांग कर जान छुड़ाई

ज्वालामुखी के एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार की उस समय धुनाई हो गई, जब वह एक खबर के मामले में दूसरे पक्ष के सामने आ गया। दरअसल नगर के एक इलाके, सराय में बिजली कुनैक्शन के मामले में इस पत्रकार के हवाले से खबर छपी थी कि बिजली बोर्ड कुछ नहीं कर रहा। लेकिन ऐसा कोई मामला था ही नहीं, यही वजह थी कि इस पत्रकार को मोटरसाईकल पर जाते समय बोहण चौक पर खबर से प्रभावित परिवार ने घेर लिया। अपने आपको अकेला देख पत्रकार ने पहले अपनी गलती मान ली। लेकिन इतने में ही महौल बिगड़ गया, व परिवार के छह सात लोग पत्रकार पर टूट पड़े। उसकी जूतों से पिटाई की गई।

पत्रकार की मोटरसाईकल भी टूट गयी, करीब घंटा भर तक यह तमाशा चलता रहा। बाद में बीच-बचाव कर आस-पास के लोगों ने पत्रकार को छुड़वाया। फिर थाने तक मामला पहुंच गया। पत्रकार ने माफी मांग कर जान छुड़वाई। पत्रकार का कहना था कि उसके खिलाफ आरटीआई का अवेदन किया गया था। लिहाजा उसने भी खबर छाप दी। बताया जाता है कि इस पत्रकार ने ज्वालामुखी मंदिर न्यास से लंगर चलाने का ठेका लिया था। शर्तों के मुताबिक उसे चार रसोईये व दस मजदूर रखने थे। लेकिन इलाके के ही आरटीआई कार्यकर्ता ने मंदिर से जानकारी ली तो उसके कारनामों का भंडाफोड़ हो गया। उसे काम पर इतने लोग रखे ही नहीं थे।

भड़ास को भेजे गए एक पत्र पर आधारित।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...