इंग्लिश बिजनेस डेली इकोनोमिक टाइम्स से सीनियर एडिटर के पद से इस्तीफा देने वाले रोहित शरण के बारे में खबर है कि वे दैनिक भास्कर ग्रुप में बतौर कन्सल्टिंग एडिटर जुड़ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक शरण ने इटी छोडकर अपना खुद का वेन्चर शुरू किया है और उसी के तहत वह भास्कर से जुड़ रहे हैं.
सूत्रों से पता चला है कि शरण भास्कर ग्रुप को टोनी जोसेफ और अयाज़ मेमन की तरह स्ट्रेटजिक एडवाइज़ देते रहेंगे. शरण भास्कर के दिल्ली स्थित ऑफिस में ही बैठेंगे. उन्हें भास्कर ग्रुप के हिन्दी संस्करणों के मैग्जीन और बिज़नेस से जुड़ी ख़बरों का जिम्मा दिया जायेगा. स्मरण रहे कि इस जिम्मेदारी का वहन अभी तक यतीश राजावत करते हैं. सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि भास्कर प्रबंधन इस बात की आधिकारिक घोषणा फरवरी के पहले सप्ताह में कर सकता है.






