भड़ास4मीडिया पत्रकारों के लिए खुला मंच है, न कि उनका मंच, जो अपना काम नहीं कर पाते हैं बल्कि दूसरों के काम और उनके दायित्व को समझाने या उनकी आलोचना करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। ताजा टीवी को लेकर किसी शुभचिंतक ने बड़ी विनम्रता से अपनी भड़ास निकाली है, लेकिन उन साहब को न तो ये ज्ञान है कि जो पत्रकार गये हैं वो किस पद पर थे और न ही ये ज्ञान है कि ताजा टीवी के कार्यालय में काम कैसे होता है।
समाचार लिखने वाले महोदय से ये विनम्र अनुरोध है कि आप सही तथ्यों के साथ समाचार नहीं लिख पाते हैं ये आपने एक बार फिर साबित किया है। शायद इसलिए आप ताजा टीवी के साथ नहीं हैं, इसलिए कृपया रिपोर्टिंग सेंस और स्किल को चेक कर लीजिए। नये युवाओं के लिए ताजा टीवी ही ऐसा मंच है जो पैसा देकर उन्हें पत्रकारिता भी सिखाता है।
दीपक अग्रवाल





