Muhammad Naved Ashrafi : कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने बौखलाहट भरे अंदाज़ में अपनी जंगली मानसिकता का सुबूत दिया है। वो नरेंद्र मोदी जी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी कड़ी निंदा होनी चाहिए… और निंदा ही क्यूँ उनसे चुनाव में लड़ने के अधिकार तुरंत छीन लिए जाने चाहिए !!! मोदी इसलिए दोषी हैं क्यूंकि गुजरात के ख़ूनख़राबे में उनकी भूमिका रही है लेकिन अब जो काम मसूद साब अंजाम देने की बात कर रहे हैं वो क्या है।
कुछ भी करो लेकिन "ख़ूनख़राबा" न करो… शोषण न करो !!! कॉमनवेल्थ के ईंट, पत्थर, सीमेंट सब खा जाओ, करूणानिधि बनकर भ्रष्टाचार के महारत्न बन जाओ मगर ऐसे माहौल पैदा न करो जिसमें किसी गर्भवती माँ के पेट को चीरकर अजनमे मानव अंकुर को तुम्हारे तुच्छ राजनैतिक हवस के लिए चीथड़ो-चीथड़ो कर दिया जाए !!
xxx
Mohammad Anas : परसों ही इमरान मसूद से मेरी फोन पर बात हो रही थी। राहुल गांधी कल सहारनपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इमरान को जब मैंने फोन किया तो उन्होंने मुझसे नमस्ते किया। मैंने कहा, भाई नमस्ते मैं अनस हूं. मोहम्मद अनस. तो उन्होंने सलाम किया। इतना तो मुझे भी पता है कि उन्होंने मोदी के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए हैं, हिन्दू के लिए नहीं। जिस पश्चिम में सुरेश राणा, संगीत सोम जैसे दंगाई और हत्यारे को मंच पर सजा कर भाजपा नारेबाजी करती है, टिकट देती है उसमे और इमरान मसूद में बहुत फर्क है। सपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल इमरान मसूद अगर यह सब न बोलते तो और भी अच्छा होता। अब मोदी अगले दो हफ़्तों या फिर पूरे चुनाव तक हिन्दुओं को इमरान मसूद के नाम से डराने और मोबलाईज करने का काम करेंगे। मुसलमानों को मोदी से इमरान मसूद नहीं बचा सकते। मोदी से सिर्फ इस देश के हिन्दू ही बचा सकते हैं।
मुहम्मद नावेद अशर्फी और मोहम्मद अनस के फेसबुक वॉल से.





