पिछले दिनों भड़ास4मीडिया पर गुरुदीक्षा चैनल से मृत्युंजय शर्मा और तुरुण कुमार के इस्तीफे के सूचना प्रकाशित हुई थी, जो गलत निकली. इन दोनों ने फोन पर बताया कि किसी शरारती तत्व ने उन लोगों के इस्तीफे की अफवाह उड़ा दी. वे अब भी चैनल में कार्यरत हैं और उन लोगों का प्रबंधन से किसी तरह का कोई विवाद नहीं है.
एक एसएमएस संदेश के जरिए मृत्युंजय शर्मा ने कहा है- 'भड़ास पर मेरे और तरुण के बारे में गलत खबर प्रकाशित है. हम लोगों ने ना तो इस्तीफा दिया है और ना ही हम लोगों को निकाला गया है. मैनेजमेंट से हमारी कोई अनबन नहीं है. प्लीज, इस खबर को जल्द से जल्द डिलीट करें. हम लोग नियमित रूप से आफिस में बैठ रहे हैं.' उधर, गुरुदीक्षा के निदेशक चिराग सैनी ने भी भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि मृत्युंजय और तरुण चैनल के साथ बने हुए हैं. ऐसा लगता है कि दूसरे चैनलों के कुछ लोग गुरुदीक्षा की इमेज खराब करने के लिए ऐसी अफवाह फैला रहे हैं.





