यशवंत जी, हमारी ख़बरें छापने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद्. आपने हर खबर में सी न्यूज़ मैनेजमेंट और खास तौर पर कल्याण कुमार उर्फ़ सत्यानाश कुमार को जवाब देने के लिए कहा लेकिन क्या उन्होंने आज तक आपको कोई जवाब दिया? नहीं. इससे साफ़ होता है कि जो भी खबर हमने आपको दी, वो गलत नहीं थी. सी न्यूज़ जैसे संसथान में रहते हुए हमारे लिए फ़िलहाल ये मुमकिन नहीं कि हम आपको अपनी पहचान बता दें. हम आपको जल्दी ही कुछ फ़ोन नंबर भी देंगे जिनसे आप हमारी ख़बरों की तस्दीक कर सकेंगे.
बहरहाल ताज़ा खबर ये है की कल्याण कुमार उर्फ़ सत्यानाश कुमार ने output और दूसरे विभागों के करमचारियों को छंटनी की धमकी दी है. पहले वो बड़ी बड़ी डींगे मार रहा था कि वो करोड़ों का विज्ञापन ला सकता है, पर अब वो कह रहा है कि चैनल को विज्ञापन नहीं मिल रहा है इसलिए जल्दी ही छंटनी की जाएगी. इससे सभी करमचारियों में चिंता की लहर दौड़ गयी है. चर्चा तो ये भी शुरू हो गयी है की टॉप मैनेजमेंट अब कल्याण कुमार से भी मुक्ति चाहता है क्यूंकि न तो वो ढंग के लोगों को ला सका और न ही विज्ञापन. उसने सीनियर प्रोड्यूसर श्रीनिवास पन्त को output का जिम्मा सौंपा लेकिन श्रीनिवास पन्त के कई किस्सों ने मैनेजमेंट को पहले ही मुश्किल में डाला हुआ है.
दिक्कतें कई हैं. कई वरिष्ठों को न तो खुद ढंग से हिंदी लिखनी आती है और न ही उनके द्वारा लाये गए चेले चपाटों को. अपनी अक्षमता छुपाने के लिए इन लोगों ने राजनीति कर सभी सक्षम लोगों को सी न्यूज़ से बाहर करवा दिया. अब मैनेजमेंट उनकी बात मानने का खामियाजा भुगत रहा है और अपना सर धुन रहा है.
आप चाहें तो ये खबर छापें……..चाहें तो नहीं. पर ये खबर सौ फी सदी सही है. हकीकत यही है कि सी न्यूज़ से कल्याण कुमार के दिन पूरे हो चुके हैं. वो फ़िलहाल विज्ञापन लेने के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर मार रहा है लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिल रही है. हाल ही में वो दिल्ली आया था, कांग्रेस से विज्ञापन लेने लेकिन यहाँ भी उसे ठेंगा दिखा दिया गया.
आपका
जिग्नेश जैन





