Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

झील में डूब कर मरे अपने एंकर अभय सिंह भामरा को विनोद कापड़ी ने फेसबुक पर यूं दी श्रद्धांजलि

Vinod Kapri : कल से ये मुस्कुराता हुआ अभय का चेहरा कभी नहीं दिखेगा। रोज़ सुबह जिस वक़्त वो शो करके घर पहुँच जाता था, कल सुबह ठीक उसी समय अभय को अंतिम विदाई दी जाएगी। तुमसे मैं बहुत नाराज़ हूँ अभय। सिर्फ़ 20 दिन की सबसे छोटी पारी खेलकर तुम बिना बताए क्यों चले गए अभय? सब जानते हैं कि तुम एक जाने माने RJ थे, टीवी की तुम्हारी पारी बस शुरू ही हुई थी और तुम चले गए।

Vinod Kapri : कल से ये मुस्कुराता हुआ अभय का चेहरा कभी नहीं दिखेगा। रोज़ सुबह जिस वक़्त वो शो करके घर पहुँच जाता था, कल सुबह ठीक उसी समय अभय को अंतिम विदाई दी जाएगी। तुमसे मैं बहुत नाराज़ हूँ अभय। सिर्फ़ 20 दिन की सबसे छोटी पारी खेलकर तुम बिना बताए क्यों चले गए अभय? सब जानते हैं कि तुम एक जाने माने RJ थे, टीवी की तुम्हारी पारी बस शुरू ही हुई थी और तुम चले गए।

हम सब बहुत सदमे में हैं अभय। तुमने मुझ से वादा किया था अभय कि तुम करोड़ों दिलों पर राज करोगे और कुछ ही दिनों में तुमने और दिव्या ने NAMASKAR INDIA को देश का सबसे सुंदर ब्रेकफ़ास्ट शो बना भी दिया था। तुम्हारे बिना अब हम कैसे करेंगे अभय? बोलो जवाब क्यों नहीं देते अभय? तुम्हारे कान्ट्रेक्ट में दो महीने का नोटिस पीरियड भी था। इसके बावजूद तुमने नोटिस नहीं दिया। क्यों अभय क्यों?

बोलो !!!!

बोलो अभय !!!

तुम्हें याद है जब तुमने मुझ से तमाम आशंका के साथ पूछा था कि सर आप श्योर हैं ना कि आप सिख को हिंदी चैनल का एंकर बनाएँगे? तो मैंने तुमसे कहा था कि हाँ अभय बिलकुल गर्व के साथ। मुझे सुबह के लिए तुम्हारे जैसा ही चेहरा चाहिए। ताज़ी हवा के झौंके की तरह। और सच में तुम ताज़ी हवा के झौंके की तरह ही थे।

अब कल से सुबह मैं कैसे टीवी देखूंगा अभय? बोलो ना। कुछ तो बोलो अभय।

बहुत ग़लत बात है अभय !!! मैं कब से चीख़ चीख़कर पूछ रहा हूँ और तुम अपने प्रोड्यूसर की बात नहीं सुन रहे हो !!!!!!!

अभय !!!! तुम कहीं नहीं गए हो !!! तुम हमेशा हमारे बीच अजय रहोगे अभय !!!!!!

Love you so so much Dear !!!!

PS

कुछ मित्र जानना चाहते हैं कि अभय को क्या हुआ। अभय आज सुबह कुछ दोस्तों के साथ सूरजकुण्ड की झील के पास था। तभी कुछ बंदरों ने हमला किया। अफ़रातफ़री में अभय का पैर फिसला और वो झील में जा गिरा। दोस्तों ने बहुत कोशिश की पर तब तक देर हो चुकी थी। परिवार पर दूसरा पहाड़ तब टूट पड़ा ,जब अभय का शव लेने जा रहे अभय के जीजा सदमे को सह नहीं पाए और दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई। एक माँ ने आज बेटा खोया और बेटी का सुहाग। Really one of the saddest day of life…

न्यूज एक्सप्रेस चैनल के एडिटर इन चीफ विनोद कापड़ी के फेसबुक वॉल से.


संबंधित खबर…

एंकर अभय भामरा की झील में डूबने से मौत, सदमे में जीजा को हार्ट अटैक

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...