Sanjay Tiwari : अब तक सुना था कि छत्तीसगढ़ के राष्ट्रवादी मुख्यमंत्री रमन सिंह किसी को भी नक्सली होने के आरोप में गिरफ्तार करवा देते हैं. अब देख भी रहा हूं. हिन्दू हिटलर की रैली में विस्फोट हुआ पटना में और सिमी के "आतंकवादी" पकड़े गये छत्तीसगढ़ में. सीजी पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने सहयोग और सामान मुहैय्या करवाया था.
हो सकता है यह मोदी के प्रति रमन सिंह की सॉलिडेरिटी रही हो लेकिन अब स्थानीय कोर्ट ने इन सभी चौदह "आतंकवादियों" को इसलिए जमानत दे दी है कि पुलिस के पास सिमी कनेक्शन का कोई सबूत ही नहीं हुआ कि चार्जशीट दाखिल कर सके. शिकायत रमन सिंह से उतनी नहीं है जितना अपनी उस पत्रकार बिरादरी से है जो आतंक और नफरत से रोमांस को अपना पेशा समझ बैठा है.
http://www.indiatomorrow.net/eng/14-people-arrested-after-patna-blasts-released-on-bail
वेब जर्नलिस्ट संजय तिवारी के फेसबुक वॉल से.





