Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गाजीपुर । गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय स्थित रायफल क्लब में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। एसोसिएसशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, महामंत्री चन्द्र कुमार तिवारी, सहसचिव अजय शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा आय-व्यय निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंघानिया को शपथ दिलाया।  एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों जिसमें अशोक कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, राजेश दूबे, सूर्यबीर सिंह, अनिल कश्यप, रविकान्त पाण्डेय, पंकज पाण्डेय को भी शपथ दिलाया।

गाजीपुर । गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय स्थित रायफल क्लब में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। एसोसिएसशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, महामंत्री चन्द्र कुमार तिवारी, सहसचिव अजय शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा आय-व्यय निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंघानिया को शपथ दिलाया।  एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों जिसमें अशोक कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, राजेश दूबे, सूर्यबीर सिंह, अनिल कश्यप, रविकान्त पाण्डेय, पंकज पाण्डेय को भी शपथ दिलाया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आज की पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए मां सरस्वती व भगवान गणेश के महत्व पर बल देते हुए पत्रकारो को हंस की भूमिका का निर्वहन करने पर जोर दिया। जिस प्रकार सरस्वती के हंस में नीर और क्षीर को अलग करने की क्षमता होती है उसी प्रकार हमारे पत्रकारो मे भी गुण व अवगुणो को अलग अलग कर समाज में प्रस्तुत करने की क्षमता होनी चाहिए। सभी मुनष्य को आगे बढ़ने के लिए साधन की आवश्यकता होती है, साधन से आदमी महान बन जाता है, परन्तु जब वही साधन जब साध्य बन जाती है तो मनुष्य का विनाश होने लगता है। मनुष्य समाज का केन्द्र बिन्दू है, मनुष्य को मनुष्य बना देता है। समाज को चलाने के लिए भय, प्यार, कम्पल्सन आफ सोसाइटी पर जोर दिया, जो हमारे समाज को सुधार सकता है। मनुष्य अकेला ही समाज को ठीक कर सकता है, संसार में जो भी अविष्कार हुए वह किसी एक व्यक्ति ने किया, समाज मंे उपयोगी वस्तु बिजली का भी अविष्कार, टेलीफोन का अविष्कार जेैसे कई उपयोगी वस्तुओं को एक व्यक्ति ने समाज को प्रदान किया। इसलिए आप जो भी करे स्वंय करे किसी से अपेक्षा न करे, पहले स्वंय को पूर्णरूप से जाने फिर दूसरेा के बारे मे बात करें और संचालन कर रहे डा0 ब्यास मुनि राय के प्रभावशाली संचालन को सराहा।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा0 उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारो के निष्पक्षता पर जोर देते हुए किसी भी घटना पर न्यूज और ब्यूव (विचार) पर जेार दिया। पत्रकार आज न्यूज तो देते है, उसपर ब्यूव सही नही देते जो समाज मे गलत प्रभाव डालते है, इसलिए ब्यूव सही रखे जिससे समाज मे किसी के प्रति गलत संदेश न जाये। इसी क्रम में अश्क गाजीपुरी ने अपने मंहगाई पर कविता सूना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, हफिर्जुर रहमान ने पत्रकारिता एक मिशन पर जोर देते हुए पत्रकारिता एक जूनून के साथ आता है, दबी आवाज को आगे लाने की भावना होती है। दुष्यंत की कविता सुनाकर अपने पक्ति को विराम दिया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने पत्रकार व प्रशासन के बीच सामन्जस्य स्थापित रहना चाहिए, जिससे समाज आगे बढ़ाता है। वही उपजिलाधिकारी आईएएस विशाख जी ने जनपद के पत्रकारो की सराहना की इसके लिए उन्होने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दी। जिला सूचना अधिकारी रामबली यादव ने शुभकामनाएं दी। वही एसोसिएशन की परम्पराओ को आगे बढ़ाते हुए पूर्व पदाधिकारियो ने वर्तमान पदाधिकारियो का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकार रामबाबू शाडिल्य, जयप्रकाश भारती, विनय कुमार सिंह, संजय यादव, डा0 विनोद कुमार राय, डा0 बी डी मिश्रा आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार धर्मदेव राय का माल्यापर्ण किया गया। इसी क्रम में एसोसिएशन के संरक्षक आर सी खरवार ने मुख्य अतिथि एवं गुलाब राय ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कमला शंकर यादव तथा संचालन डा0 ब्यासमुनि राय ने किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल बार एसेासिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह, कलेक्ट्रेट बार एसेासिएशन के अध्यक्ष दसरथ यादव,  सचिव अजय पाठक, कर्मचारी संगठन के अम्बिका दूबे व दुर्गेश श्रीवास्तव, जूनियर इंन्जिनीयर संघ अरविन्द नाथ राय, सुशील कुमार मिश्रा, सुशील उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद मिश्रा, राकेश पाण्डेय, अवधेश यादव, प्रवीण गुप्ता, देवब्रत विश्वकर्मा, सोनू तिवारी, अखिलेश यादव, शशिकान्त, दानिश, हेमन्त राय, प्रवीण तिवारी, मनीष मिश्रा, केके, श्याम सिन्हा, सत्येन्द्र नाथ शुक्ल, प्रमोद कुमार राय, किशन कुमार, आलोक त्रिपाठी, रविकान्त तिवारी सहित साहित्यकार आदि उपस्थित रहें। समारोह के अन्त में अध्यक्ष ने सभी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भवदीय,
चन्द्र कुमार तिवारी
महामंत्री   

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...