Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पत्रकारिता में पेड न्यूज है तो फेसबुक पर पेड व्यूज का जोर है : ओम थानवी

Om Thanvi : पत्रकारिता में Paid News है: झूठी खबर लिखने के लिए उगाही होती है; उसी तरह फेसबुक पर Paid Views हैं: विरोधियों को गाली देने, बदनाम करने, निरर्थक बहस में उलझाने के पैसे मिलते हैं। पेड न्यूज से पेड व्यूज शायद आसान काम है, क्योंकि उसे अकेले और एकांत में चुपचाप अंजाम देना होता है। पकड़े जाने पर पेड न्यूज वाले को मुश्किल पेश आ सकती है; पेड व्यूज वाले का तो कुछ न बिगड़ेगा क्योंकि उसकी पहचान ही नहीं है, ब्लॉक हुए तो सौ फर्जी आइ-डी जेब में मौजूद मिलेंगी। 62 के चीनी सैनिकों की तरह: मारते जाइए, गिनते जाइए!

मजा यह कि कुछ पेड व्यूज वाले तो उनकी वाल से ही पकड़ में आ जाएंगे: अज्ञातकुलशील, नाम नकली, संदिग्ध चित्रावली। थोड़े बुद्धिमान हों तो भ्रमित करने को स्कूल-कालेज का पता, नौकरी का ठिकाना (अब जांच करने कौन बैठेगा!) और इधर-उधर की असल-सी तसवीरें, यहाँ तक कि 'रिश्तेदारों' की भी फर्जी आइ-डी बना कर जड़ लेते हैं। … सच्चे विरोधी की मैं कद्र करता हूँ, मगर दाद दीजिए कि फर्जी लोगों को ढूंढ़ निकालता हूँ और निर्ममता से विदा कर देता हूँ। बस वक्त मिल जाय। अभी राज्यसभा टीवी के लिए निकल रहा हूँ। एक-दो 'पेड व्यूज' के धनी रास्ते में टपका दूंगा। बाद को रोते रहें। लोकतांत्रिक हूँ, पर हवा-हवाई नहीं हूँ।

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता अखबार के संपादक ओम थानवी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...