राजनीतिक सामाजिक परिवर्तन लाने का मीडिया एक प्रभावशाली साधन है। आज पूरा समाज जब यह देख रहा है कि हमारे लोकतंत्र के तीनों पाए कुछ लडखड़ा रहे हैं तब मीडिया से अपेक्षा की जा रही है कि वह आम आदमी की भावना को सामने लाए और उसकी अपेक्षा के अनुसार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायापालिका को यह सोचने के लिए मजबूर करे कि जनता की क्या अपेक्षाएं हैं और उन्हें पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए। कोडरमा स्थित समाहरणालय सभागार में सामाजिक आर्थिक विकास में मीडिया की भूमिका पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि आज भी कोई पीडित और निराश हताश व्यक्ति मीडिया की ओर ही आशा भरी नजरों से देखता है।
कोडरमा विधायक अन्नपूर्णा देवी के अलावा उपायुक्त शिवशंकर तिवारी, पुलिस अधीक्षक शम्भू ठाकुर, झारखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता, महिला जनप्रतिनिधि और प्रमुख शालिनी गुप्ता, झारखंड प्रेस क्लब के महासचिव शिवकुमार अग्रवाल, पत्रकार कुमार रमेशम, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश प्रजापति, ग्रिजली स्कूल के छात्र विवेक आर्यन, पत्रकार सत्यप्रकाश ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव समीर और मनोज कुमार पांडेय ने किया जबकि स्वागत भाषण अमरेन्द्र श्रीवास्तव, विषय प्रवेश मनोज कुमार व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार झुन्नू ने किया।
इस सेमिनार के दौरान अतिथियों द्वारा पत्रकार कुमार रमेशम, जगदीश सलूजा, आशीष डे और जयंत सहाना को सम्मानित किया गया जबकि प्रेस क्लब की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ ’शिशिर कुमार सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सब्बन, राजकुमार यादव, मनोज दांगी, अभय सिन्हा, रांची के पत्रकार उपेन्द्र पांडेय, अभिषेक सिन्हा, दीपक कौशिक, ललन पांडेय, हजारीबाग के कैलाश यादव, रामगढ के जितेन्द्र यादव, कोडरमा के सत्येन्द्र गौतम, आफताब आलम, संजय साजन, चन्द्रभूषण पांडेय, गौतम राणा, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय शर्मा, आशुतोष सिन्हा, सुनील प्रसाद, राजेन्द्र वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, नौशाद अख्तर, अमित कुमार, संजीव चैधरी, विवेक, श्रीकान्त गुप्ता, राजेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति





