Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

फिर वही कहानी- प्यार, मार, जहर… देखें तस्वीर

: वेस्ट यूपी के शामली जिले में डीएम ऑफिस के बाहर प्रेमी युगल ने ज़हर खाया :  कभी मुजफ्फरनगर जिले का कस्बा हुआ करता था शामली. अब इसे  जनपद प्रबुद्धनगर कहा जाता है. इस जिले के थाना झिंझाना के गाँव दरगाह पुर की घटना है. इस गांव के रहने वाले एक प्रेमीयुगल ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ज़हर खा लिया. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.  गाँव दरगाह पुर निवासी अजय और सोनिया आपस में प्यार करते हैं.

दोनों ने कोर्ट में शादी भी कर ली थी. दोनों गाँव लौट कर आये तो परिजनों ने इनकी खूब पिटाई की. इससे दुखी दोनों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर आकर ज़हर खा लिया. दोनों को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक अजय दलित जाति का है जबकि सोनिया पिछड़े वर्ग की है. वेस्ट यूपी का समाज विजातीय प्रेम और शादी के खिलाफ रहता है और ऐसा करने वालों को या तो मार दिया जाता है या फिर मरने को मजबूर कर दिया जाता है.

अजय सोनिया जैसी कहनी सैकड़ों युवक युवतियों की है. ये अपने मन से शादी करने और जीने के लिए फैसले नहीं ले सकते. अगर फैसला ले लिया तो इन्हें अपने समाज के ठेकेदारों, चौधरियों, खापों के आगे मजबूर होकर मरना पड़ जाता है. देखिए इस प्रेमी युगल की तस्वीर. इन्हें देखकर क्या आपको नहीं लगता कि हम किसी तालिबानी समाज में रहे हैं, जहां सहिष्णुता बिलकुल नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...