Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

9 माह का बालक हत्या के प्रयास में गिरफ्तार, ज़मानत पर रिहा

लाहौर(पाकिस्तान) के मूसा मुहम्मद खान पर तीस अन्य लोगो के साथ हत्या की साजिश रचने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर पथराव करने का आरोप है। मूसा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया औऱ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे ज़मानत भी मिल गयी। पर आपको जान कर आश्चर्य होगा कि मूसा की उम्र सिर्फ 9 महीने की है। जी हां….सिर्फ 9 महीने!!

लाहौर(पाकिस्तान) के मूसा मुहम्मद खान पर तीस अन्य लोगो के साथ हत्या की साजिश रचने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर पथराव करने का आरोप है। मूसा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया औऱ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे ज़मानत भी मिल गयी। पर आपको जान कर आश्चर्य होगा कि मूसा की उम्र सिर्फ 9 महीने की है। जी हां….सिर्फ 9 महीने!!

अपने दादा की गोद में कोर्ट जाते हुए मूसा


मूसा पर आरोप है कि उसने फरवरी में एक रेड के दौरान पुलिस पार्टी औऱ बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया। सब-इंसपैक्टर काशिफ अहमद ने 9 माह के मूसा को पत्थर फेंकने में सक्षम औऱ घटना में शामिल मानते हुए गिरफ्तार करने का निर्णय किया। आश्चर्य है जो बालक अभी अपनी दूध की बोतल ठीक से नहीं पकड़ सकता उसे इस एसआई ने पत्थर फेंकनें औऱ अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया।

अपने बयान पर अंगूठा लगाते हुए 9 माह का मूसा

इसके बाद जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल है। कोर्ट में 9 माह के मूसा की उंगलियों के निशान कागज़ात पर लिए गए औऱ उसे कोर्ट में एक मुजरिम की तरह बैठाया गया(अपने दादा की गोद में)। हालांकि जज ने मूसा को तुरंत ही ज़मानत देदी पर मूसा को अभी 12 अप्रैल को फिर से कोर्ट में आना होगा। जज का कहना है कि मूसा के केस को खारिज करना उनके अधिकारक्षेत्र में नहीं है।

मामले के तूल पकड़ने पर पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज़ शरीफ ने सब-इंसपैक्टर काशिफ अहमद को सस्पैंड कर दिया है।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...