जनसंदेश टाइम्स, बनारस से खबर है कि छह लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. इनमें तीन हिंदुस्तान, दो जागरण तथा एक पायनियर से इस्तीफा देकर पहुंचे हैं. हिंदुस्तान में सब एडिटर के पद पर कार्यरत रहे राधेश्याम कमल जनसंदेश टाइम्स से जुड़ गए हैं. हिंदुस्तान में कांट्रैक्ट रिन्यूवल नहीं होने के चलते वे एक माह से खाली थे. आज अखबार से करियर शुरू करने वाले कमल हिंदुस्तान की लांचिंग से जुड़े हुए थे.
हिंदुस्तान से ही इस्तीफा देकर सुधीर गरोड़कर ने भी जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया है. ये भी हिंदुस्तान की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. हिंदुस्तान, सोनभद्र में विजय विनीत के बाद ब्यूरो प्रभारी का पद संभाल रहे हैदर भी इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स पहुंच गए हैं. इन्हें सोनभद्र का प्रभारी बनाया गया है. दैनिक जागरण, बनारस से इस्तीफा देकर रंजना सिंह तथा आई नेक्स्ट से इस्तीफा देकर रितु सिंह भी जनसंदेश टाइम्स से जुड़ गई हैं. पायनियर, बनारस के साथ कार्यरत अशोक सिंह भी जनसंदेश टाइम्स पहुंच गए हैं. ये दैनिक जागरण को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





